पटना , सितंबर 23 -- भी जलकुंभी से पूरी तरह ढका भोजपुर के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव का 52 बीघा का विशाल पोखर अब साफ और सुंदर नजर आ रहा है। एक समय पोखर में इतनी ज्यादा जलकुंभी थी कि पानी तक दिखाई नहीं देता था और इसका उपयोग भी काफी कम हो गया था। अब प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से पोखर की तस्वीर बदल रही है।

स्थानीय निवासी रोहित कुमार बताते हैं, "52 बीघा पोखर जलकुंभी से ढका हुआ था। लोग आसपास भी आना नहीं चाहते थे। अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। बगल में मंदिर और पोखर के पास सीढ़ी.यह पोखर हमारे गांव की पहचान बन चुकी है।"पोखर की सफाई के लिए सभी संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। डीडीसी और डीएम के पहल पर सभी विभागों की कन्वर्जेंस बैठक हुई, जिसके बाद सफाई का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में स्वच्छता कर्मियों, एनडीआरएफ की टीम, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और गांव के लोगों ने मिलकर काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित