कोटा , जून 29 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को मानसून की तैयारियों, स्वच्छता, हरियाली, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, अपराध नियंत्रण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
श्री बिरला ने यहां सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी तीन माह में बड़े स्तर पर पौधारोपण और नशा मुक्ति अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित