नयी दिल्ली , मई 19 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में संसद सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री बिरला के साथ ही अन्य कई संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस दौरान डॉ. रेड्डी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. नीलम संजीव रेड्डी को पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित