सुलतानपुर , सितंबर 13 -- उत्तर-प्रदेश राज्य सरकार के अल्पसंख्यक आयोग सदस्य और दर्जा प्राप्त मंत्री सैय्यद सिराज अब्बास का रविवार शाम सुलतानपुर के उघड़पुर चौराहे पर स्वागत किया गया। वे अपने गृह जनपद आजमगढ़ जा रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार तेजी से विकास कर रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के समान मुस्लिम समुदाय को भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार आवास, शौचालय और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। इसमें यह नहीं देखा जाता कि व्यक्ति किस समाज या जाति का है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में उनकी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी।
बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने सैय्यद सिराज अब्बास को फूल-मालाएं पहनाईं। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र से गुजरने पर लोगों में खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए गोसाईंगंज पुलिस बल भी मौजूद था।
इस स्वागत समारोह में इकतेदार हुसैन बसऊ के नेतृत्व में आलम रिज़वी, अली इमाम, अहमद हैदर सैफ, अमन सुल्तानपुरी, मीसम अब्बास, शीलू, वकार अली, अकील और आदिल समेत कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित