भरतपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में दिल्ली- मुंबई रेलमार्ग के भरतपुर जंक्शन पर शुक्रवार को बिना टिकट यात्रा करते पाये गये 102 यात्रियों से 40 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि कोटा मण्डल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के आदेश के बाद उप मुख्य टिकट निरीक्षक जितेंद्र शर्मा नेतृत्व में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सहयोग से इस अभियान में 15 ट्रेनों में करीब 250 से अधिक यात्रियों के टिकट की जांच की गयी। जांच अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक हरिशंकर शर्मा एवं टीटीई सुजीत कुमार दास, त्रिलोक मीणा, रोहित कुमार एवं टीटीई हरकेश मीणा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित