बारां , जून 23 -- राजस्थान में बारां में नगर परिषद ने शहर में बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित हो रहे होटल एवं ढाबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।
इसी क्रम में मंगलवार को नगर परिषद दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में सीजिंग की कार्रवाई की।
नगर परिषद ने तलावड़ा रोड स्थित अपना होटल को नियमों के उल्लंघन के चलते सीज कर दिया। इसके बाद दल ने झालावाड़ रोड स्थित एक होटल और नियाना स्थित वीआईपी ढाबा के खिलाफ भी सीज की कार्रवाई की गयी।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए की जा रही है। बिना अग्नि एनओसी अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित