बेंगलुरु , अगस्त 25 -- कर्नाटक में प्रस्तावित बिदादी टाउनशिप परियोजना का विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को अपना विरोध प्रदर्शन बैरामंगला से बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया और अपनी जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ फ्रीडम पार्क में एक नये आंदोलन की घोषणा की।

बैरामंगला सर्किल पर 500 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान बेंगलुरु पहुंचे और सुबह 11:00 बजे से फ्रीडम पार्क में अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे टाउनशिप परियोजना के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे और सरकार से इस प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित