बारां , मई 20 -- राजस्थान में बारां में मनीष शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा हत्याकांड में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

अशोक गौतम परिवार ने ज्ञापन में बताया कि हत्या के मामले में शामिल कई आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे आमजन में असंतोष है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में शिथिलता बरती जा रही है और फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गयी कि पूर्व में जिले में हुई सख्त प्रशासनिक कार्रवाइयों की तरह आरोपियों के अवैध मकानों, कब्जों और गैरकानूनी गतिविधियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए। साथ ही बरड़िया बालाजी रोड पर संचालित बताये जा रहे अवैध कांटे को जब्त करके कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित