मुंबई , फरवरी 20 -- मुंबई की एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने व्यवसायी एवं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 6,606 करोड़ रुपये के बिटकॉइन 'पोंजी' घोटाला मामले में शुक्रवार को जमानत मंजूर कर ली हालांकि जमानत की विस्तृत शर्तों का अभी सार्वजनिक होना शेष है।
राज कुंद्रा को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार नहीं किया था, बल्कि सितंबर 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने उन्हें जनवरी में समन जारी किया था। कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने दलील दी कि चूंकि जांच के दौरान उनके मुवक्किल को हिरासत में नहीं लिया गया था, इसलिए अब हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुंद्रा ने 2021 से अब तक छह बार ईडी कार्यालय जाकर जांच में पूरा सहयोग किया है और मामले से संबंधित सभी दस्तावेज पहले से ही एजेंसी के कब्जे में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित