प्रयागराज, फ़रवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने बिजली विभाग के एसडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा एंटी करप्शन ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
खुल्दाबाद के रहने वाले शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार ने नौ फरवरी को एंटी करप्शन से की शिकायत थी।
शिकायत में कहा गया था कि अराजपत्रित लोकसेवक विद्युत उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा शिकायतकर्ता से विद्युत कनेक्शन के मीटर को सही कराने और मुकदमे से बचाने और बढ़े हुए जुर्माने से बचाने के एवज में दस हजार रिश्वत मांग रहे हैशिकायत पर प्रयागराज की एंटी करप्शन यूनिट ने आज इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम के साथ खुसरोबाग स्थित कार्यालय उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में शिकायतकर्ता के साथ पहुंचकर एसडीओ को ट्रैप किया और उन्हें रंगेहाथ दस हजार रुपए रिश्वत शिकायतकर्ता से लेते हुए एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव को पकड़ लिया बताया जा रहा है कि एसडीओ मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले है। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए थाना खुल्दाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित