भरतपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में धौलपुर में राजाखेड़ा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ से अधिक राशि के बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ जयपुर डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
जयपुर डिस्कॉम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारी पुलिस बल के साथ डिस्कॉम के दल ने राजाखेड़ा उपखंड के धारापुरा गांव में कार्रवाई करते हुए 17 ट्रांसफॉर्मर हटा दिए। इन ट्रांसफॉर्मरों पर कुल एक करोड़ 10 लाख रुपए की बकाया राशि थी।
सूत्रों के अनुसार डिस्कॉम ने वर्षों से बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की थी जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किए थे। बार-बार नोटिस और भुगतान के लिए कहने के बावजूद बिल जमा न होने पर यह कदम उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित