चंडीगढ़ , अगस्त 07 -- हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह ने विद्युत निगमों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार और बिजली कंपनियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों की ओर से दायर याचिकाओं पर पिछले कुछ महीनों से सुनवाई चल रही थी और इसकी आखिरी सुनवाई 6 अगस्त को हुई।

संपत सिंह ने पत्रकारवार्ता में कहा कि इनेलो ने बिजली उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाने के लिए इस मामले में लगातार आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मामला करीब 1131 करोड़ रुपये की रिकवरी से जुड़ा है। इस राशि की वसूली के लिए नियमों में विशेष परिस्थितियों में छूट देने का प्रावधान है।

उन्होंने सवाल उठाया कि बिजली निगम किस आधार पर नियमों में छूट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की छूट का प्रावधान किसी बड़े संकट की स्थिति के लिए किया गया है। इसके बावजूद वर्ष 2025-26 की रिकवरी के चार्जेज के लिए दोबारा छूट मांगी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित