भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में विद्युत विभाग ने सतर्कता जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के 93 मामले पकड़े हैं।

विभागीय सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अभियान के दौरान दो वाटर पार्क के साथ एयर कंडीशनर (एसी) पर बिजली चोरी के 32 मामलों सहित 93 विद्युत चोरी के मामले सामने आये। इन पर बिजली चोरों पर करीब 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित