शहडोल , जून 20 -- मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के पपौंध थाने के ओदरी गाँव में शुक्रवार शाम को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से महुआ बीनने गई तीन ग्रामीण महिलाएँ गम्भीर घायल हो गईं। जिसमें दो की मौत हो गयी और तीसरी गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाणसागर बांध के समीप पपौंध थाने के ओदरी गाँव में कल शाम महुआ बीनने गई तीन महिलाओं को समय पर इलाज न मिलने से दो महिलाओं की मौत हो गयी और अन्य एक महिला का उपचारी जारी है। मृतक महिलाओं की पहचान ईत्तोबाई गोण्ड (50) और उसकी भतीजी सफीना सिंह गोण्ड के रूप में हुयी है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर कल देर रात आठ बजे मौके पर पहुँची। पुलिस ने तीसरी महिला दमयन्ती को अस्पताल पहुँचाया , जहाँ उसका ईलाज चल रहा है।

पुलिस ने आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परजिनों को शव सौप दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित