देहरादून , मई 30 -- उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ-चन्द्रशिला क्षेत्र में बिजली गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गयी। दोनों सहोदर भाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे।
राज्य आपदा परिचालन केन्द्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। केन्द्र ने अनुसार शुक्रवार अपराह्न 04:40 बजे के आसपास तुंगनाथ-चन्द्रशिला क्षेत्र में बिजली गिरी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने तत्काल रेस्क्यू टीम जिला आपदा राहत बल एवं एम्बुलेंस को घटनास्थल किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित