भागलपुर , मई 27 -- बिहार में भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली के खंभे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र के भोजपुर गांव में आंधी और बारिश के कारण बिजली का खंभा अचानक एक झोपड़ीनुमा घर पर गिर गया, जिससे दब कर घर में सोई एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान रंजू देवी के रुप में हुई है, जो उसी गांव के पुजारी मंडल की पत्नी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित