शेखपुरा , अगस्त 11 -- बिहार में शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पैगंबरपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र विजय यादव अपने खेत में लगी धान की फसल का पटवन करने के लिए बघार की ओर गया था। इसी दौरान बघार से गुजरे 11 हजार वोल्ट के जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से वह झुलस गया।हादसे के बाद ग्रामीणों ने उसे घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी और पुलिस अवर निरीक्षक निखिल भास्कर पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित