सासाराम , सितंबर 20 -- बिहार में रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव में बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार बैरी गांव निवासी बहादुर पाल (65) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह पंपिंग सेट के मोटर के तार की चपेट में आ गये, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गये। जब तक लोगों की नजर उन पर पड़ती, उनकी मौत हो चुकी थी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित