छपरा , सितंबर 21 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेंगर टोला गांव निवासी कृष्णा राय (34) अपने घर के समीप विद्युत पोल के पास ई-रिक्शा लगाने के दौरान टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित