सुपौल , जुलाई 30 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीणा-बभनगामा गांव निवासी प्रदीप कुमार झा (38) अपने खेत में विद्युत संचालित मोटर से पटवन करने गया था।इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया।
सूत्रों ने बताया कि आसपास के लोगों ने प्रदीप को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित