नयी दिल्ली , मई 20 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि एक तरफ दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के पार चले जाने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पूरी दिल्ली में बार-बार बिजली कटौती कर करके लोगों का जीवन और नर्क बना दिया है।

श्री केजरीवाल ने एक्स पर कहा, "पैंतालिस डिग्री की भीषण गर्मी में पूरी दिल्ली में पावर कट लग रहे हैं। दिल्लीवाले बेहाल हैं। कभी भी लाइट कट जा रही है। सोशल मीडिया पर शिकायतें भरी पड़ी हैं, लेकिन भाजपा सरकार सो रही है। हमारी सरकार में दिल्ली में लोग पावर कट भूल चुके थे। इनवर्टर बिकने बंद हो गए थे। भाजपा ने सत्ता में आते ही दिल्ली को 15 साल पीछे धकेल दिया है।"उन्होंने दिल्ली में लोग पिछले साल की तरह इस बार भी भीषण गर्मी में पावर कट की मार झेलने को मजबूर हैं। एक तरफ दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के पार चले जाने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने पूरी दिल्ली में बार-बार पावर कट करके लोगों का जीवन और नर्क बना दिया है।

उन्होंने पावर कट की शिकायतों से भरे पड़े सोशल मीडिया के कुछ स्क्रीन शॉट साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पावर कट से दिल्लीवाले बेहाल हैं और भाजपा सरकार सो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित