देहरादून , अक्टूबर 07 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था से नाराज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में मुख्य सचिव आनंद वर्धन और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से मुलाकात कर नाराजगी जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मांग की कि प्रदेश में चौकी, थाना, सर्किल और जिला स्तर पर अपराध होने पर पुलिस को जवाबदेह बनाया जाए।

ज्ञापन में श्री धस्माना ने कहा कि इस साल की शुरुआत से ही राजधानी में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे राजधानी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है और देहरादून की जनता भय और दहशत में है। उन्होंने कहा कि इन वारदातों का सबसे अधिक असर अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित