हाजीपुर , सितंबर 23 -- बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, अधिकारों की सुरक्षा तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने तथा बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने जिला, प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से बाल संरक्षण से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे बच्चों को समय पर आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित