बालोद , अप्रैल 26 -- ) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम सड़क हादसे में एक पांच साल से मासूम बचे की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अरमरी कला और पिकरी पार गांव के बीच शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार मेटाडोर ने बस से उतरे एक पांच वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चा बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी गुंडरदेही की ओर से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत चक्का जाम कर दिया और सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीण मेटाडोर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अब भी अड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित