बालोद , मई 31 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दुकानदार और दो युवकों के बीच शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला करने की कोशिश की गयी।

पुलिस के अनुसार घटना बीती रात की है देर रात करीब 12 बजे शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित जय कलेक्शन दुकान के सामने हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब एक मिनट सात सेकंड के वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

युवकों का आरोप है कि वे अंगूठी खरीदने के लिए दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज और बाद में मारपीट में बदल गया। वहीं दुकानदार का कहना है कि दोनों युवक चोरी की नीयत से दुकान में आए थे और विरोध करने पर उन्होंने अभद्रता करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

घटना के बाद दोनों पक्ष बालोद थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि आज सुबह दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित