बालोद , जुलाई 12 -- ) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट के दौरान पैर फिसलने से एक युवक गहरी ढलान में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू दल, 108 एंबुलेंस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव रेफर किया गया।

आज मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12:47 बजे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू दल और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक फोटोशूट के लिए कोकान पहाड़ी पर गए थे। इसी दौरान फोटो खिंचवाते समय धीरज यादव का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह गहरी ढलान में गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित