बालोद , अक्टूबर 25 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात युवक बाइक पर अपनी मां और दो बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान हीरापुर मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक महिला और घायल युवक व दोनों बच्चे ग्राम अंगारी के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित