बालोद , जुलाई 10 -- छत्तीसगढ़ के बालोद विकासखंड के लिमोरा गांव में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सामने आया। नाराज ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक कुल 200 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए सिर्फ 12 शिक्षक ही हैं। उनका आरोप है कि शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की थी। शिकायतों के बाद भी जब प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, तो थक-हारकर ग्रामीणों को तालाबंदी जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित