काठमांडू , मई 01 -- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर विश्व शांति की कामना करते हुए कहा है कि सच्ची क्रांति 'क' से नहीं, बल्कि 'ज्ञ' यानी 'ज्ञान' से शुरू होती है।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भगवान बुद्ध के उपदेशों को उद्धृत करते हुए लिखा, "बुद्ध ने कहा था कि दुख है, दुख का कारण है, दुख का निवारण है और दुख निवारण का मार्ग भी है।" उन्होंने कहा कि बुद्ध द्वारा दिखाया गया रास्ता वास्तव में दुख के निवारण का मार्ग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित