नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- श्री बालाजी मेदामल्ली उर्फ एम. बालाजी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, 'भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने, भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद, श्री बालाजी मेदामल्ली उर्फ एम. बालाजी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में दो वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।'यह निुयक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित