भरतपुर , अगस्त 16 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई में शनिवार देर रात बारिश से जिला अस्पताल में दीवार भरभराकर गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि इस घटना के समय वहां आसपास कोई मौजूद नहीं था जिससे हादसा टल गया। भारी बारिश की वजह से स्टेशन मार्ग पर करीब दो फुट पानी भर गया इससे आवागमन ठप हो गया। कटरा स्कूल पूरी तरह से पानी से लबालब नजर आ रहा है। तेज बारिश के कारण कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति से दुकानदारों के साथ-साथ पैदल राहगीर भी परेशान नजर आए।

वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हो रही बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित