बांका , अगस्त 04 -- बिहार में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में मंगलवार तड़के बारिश के दौरान एक पुराने मकान की दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई, तथा उसकी मां और बड़ा भाई घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में आदर्श कुमार (04)उसकी मां सपना देवी तथा भाई मोदी कुमार घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रजौन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सपना देवी और मोदी कुमार का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित