भरतपुर , सितम्बर 19 -- राजस्थान में धौलपुर शहर की कई कॉलोनियों में बारिश थमने के बाद भी जलभराव की समस्या से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को लीला बिहार कॉलोनी में जमा पानी की निकासी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार कॉलोनी की गलियों और रास्तों पर पानी भरा है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
कॉलोनी में जलभराव के साथ गंदगी और कीचड़ की समस्या भी है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। जलभराव की वजह से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई परिवारों को मच्छरों और दुर्गंध के कारण परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित