भरतपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान में डीग जिले के पहाड़ी तहसील के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय एक बालक की मौत हाे गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान सूफ़ियान के रूप में हुई है। वह दोंदड़ी बास में बारिश के पानी में नहाने के लिये गया था, लेकिन नहाते समय वह करीब छह फुट गहरे गड्ढे में डूब गया।

बारिश के बाद गांव के आसपास के गड्ढों में पानी का स्तर बढ़ जाने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने शव गड्ढे से निकालकर पुलिस एवं प्रशासन को सूचित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित