राजनांदगांव , सितंबर 25 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में लगातार हो रही बारिश के कारण 25 सितंबर को प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब गणेश विसर्जन झांकी 26 सितंबर को निकाली जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि गणेश विसर्जन झांकी के आयोजन को लेकर शीतला मंदिर में विभिन्न झांकी समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 35 झांकी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित लगभग 40 से 50 लोग शामिल हुए।

बैठक में लगातार बारिश और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए झांकी के आयोजन की तारीख पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सूची में शामिल समितियों के प्रतिनिधियों से उनकी सहमति ली, जिस पर सभी समितियों ने सर्वसम्मति से 26 सितंबर को झांकी निकालने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित