भरतपुर , सितम्बर 04 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के धमूण कला गांव में श्मशान घाट की बदहाल स्थिति की वजह से शुक्रवार को बारिश के बीच एक महिला के तिरपाल लगाकर किये गये अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का आक्रोश भड़क गया।
करीब दो वर्ष से टीनशेड विहीन श्मशान घाट पर बारिश के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस अव्यवस्था के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्रामपंचायत प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्मशान घाट पर प्रशासन की ओर से चार स्तम्भ और चबूतरा बना दिया गया है, लेकिन अब तक इन स्तम्भों पर टीनशेड नहीं लगाया गया है। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित