परभणी , अगस्त 10 -- महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल मानसून देर से आने और जून में कम बारिश होने के कारण अब तक औसत खरीफ बुआई क्षेत्र का सिर्फ 86 प्रतिशत ही बोया जा सका है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मराठवाडा में औसत खरीफ क्षेत्र 22 लाख, 81 हजार, 821 हेक्टेयर है, जिसमें से अब तक 19 लाख, 53 हजार, 760 हेक्टेयर में बुआई पूरी हो चुकी है। इस सीजन में किसानों ने कपास की तुलना में सोयाबीन को ज्यादा प्राथमिकता दी है। लातूर और परभणी जिलों को छोड़कर, मराठवाडा के बाकी छह जिलों में औसत से अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की बुआई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित