श्रीगंगानगर , मई 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में एक खेत में एक व्यक्ति मृत पाया गया।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान लेखराम बावरी (52) के रूप में हुई है। गुरुवार को शाम बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद वह एक खेत में मृत पड़े देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच अधिकारी के अनुसार लेखराम खेतों में मजदूरी का काम करता था। बुधवार देर शाम को वहां से पैदल ही अपने गांव सिहागांवाली को करवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में वह पाली बिश्नोई के खेत में रुक गया। पाली बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार सुबह खेत में देखा था। तब वह शराब के नशे में था। शाम को बारिश होने पर वह अपना खेत संभालने गया तो लेखराम वहां मृत पड़ा था।
आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित