श्रीनगर , अक्टूबर 22 -- उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एक सुरक्षा अभियान के दौरान दो संदिग्ध 'ओवर ग्राउंड वर्कर' (ओडब्ल्यूजी) को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति उत्तरी कश्मीर के सोपोर स्थित चिंकीपोरा इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं। उनके पास से दो आईईडी , एक पिस्तौल, 10 राउंड गोला-बारूद और 6,500 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।"उन्होंने बताया कि उनके कथित संबंधों का पता लगाने और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों को जुटाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
इन गिरफ्तारियों और बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित