बाराबंकी , नवंबर 10 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ कुर्सी महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां बेटे की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना बड्डूपुर अंतर्गत आज दोपहर लखनऊ कुर्सी महमूदाबाद मार्ग पर मजगांव निवासी अनिल यादव अपनी पत्नी पूनम (30) व छह महीने के बच्चे के साथ बाइक से फतेहपुर स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में पूनम व टे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित