बाराबंकी , मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सलहामऊ गांव के पास हुआ। नासिर (40) अपने भतीजे अतिक (30) के साथ मोटरसाइकिल से शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में नासिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार नासिर अपनी भतीजी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। भतीजी की शादी 25 मार्च को होनी है। मृतक मूल रूप से महमूदाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित