बाराबंकी , फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर इन्हे इलाज के लिये ले जाया गया जहां एक के बाद एक दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत इब्राहिमाबाद गांव निवासी श्रीगणेश (65) और उनकी पत्नी कलावती (60) ने मंगलवार देर रात कथित रूप से घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं। उन्हें इस हालत में देखकर उनके पौत्र ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय श्रीगणेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित