नयी दिल्ली , सितंबर 30 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बारापुला फेज-3 के उद्घाटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पांच साल में 50 साल जितना काम करने का दावा जनता को गुमराह करने वाला है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बारापुला परियोजना के फेज-1 और फेज-2 की नींव कांग्रेस सरकार ने रखी थी और फेज-3 के लिए भी शुरुआती ग्राउंडवर्क, तकनीकी फिजिबिलिटी तथा डिजाइन-लागत का खाका तत्कालीन शीला दीक्षित सरकार ने तैयार कराया था। उन्होंने कहा कि फेज-1 वर्ष 2010 में और फेज-2 वर्ष 2018 में पूरा हुआ। फेज-3 का काम अप्रैल 2015 में शुरू हुआ और परियोजना की लागत 964 करोड़ से बढ़कर 1,635.03 करोड़ रुपये हो गयी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पुरानी परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण, अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क-ड्रेनेज, छात्रावास और लक्ष्मी योजना समेत कई घोषणाओं पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित