शहडोल , अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में सेमरा गांव के पास बारातियों से भरा एक मिनीट्रक पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में करीब 50 बाराती वाहन में सवार थे, जिनमें से चार लोग घायल हुए थे। घायलों में शामिल सुंदर सिंह (40) की कल देर शाम शहडोल जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने वाहन चालक और मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित