बारां , अक्टूबर 15 -- राजस्थान में अन्नपूर्णा नगरी बारां में 24 और 25 अक्टूबर को देश का प्रतिष्ठित पांचवां दो दिवसीय 'गुरुकुल महोत्सव 2026' आयोजित होगा।
गुरुकुल आचार्य गुरु सक्सेना की छत्रछाया में होने वाले इस भव्य राष्ट्रीय काव्य समागम की तैयारियों को लेकर शहर के पेंशन भवन में एक बैठक संपन्न हुई। इस महोत्सव की मेजबानी को लेकर बारां के साहित्यकारों में भारी उत्साह है।
मीडिया प्रभारी पीयूष परिंदा ने बताया कि चित्रकूट, जबलपुर, उज्जैन और जयपुर की भव्य सफलता के बाद अब यह राष्ट्रीय महोत्सव बारां पहुंच रहा है। इसमें अखिल भारतीय स्तर के प्रख्यात कवि, साहित्यकार, रचनाकार और विशेष रूप से गुरुकुल के सदस्य एवं छंदकार शिरकत करेंगे। इस भव्य समागम में संपूर्ण राजस्थान और विशेषकर कोटा संभाग के रचनाकार भी सहभागिता कर सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर की शाम तक रखी गई है।
बैठक में दिनेश शर्मा, मेवाराम चौधरी, उषा शर्मा, उमा मीणा, नाथूलाल निर्भय, सूरजमल मियाड़ा, महेंद्र बैरवा, लीलाधर पांचाल, राज प्रमोद बैरवा, रमन अजमेरा, बच्छराज राजस्थानी, भेरूलाल भास्कर, पीयूष परिंदा सहित जिले के कई प्रबुद्ध साहित्यकार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित