बारां , अगस्त 06 -- राजस्थान के बारां में 31 जुलाई को हुए चर्चित विशाल महावर हत्याकांड में वांछित एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे मिलाकर अब तक इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में आशु यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की रात विशाल महावर और रोहित सोन पर तीन युवकों ने चाकुओं से हमला किया जिससे विशाल महावर की मौत हो गई जबकि रोहित साेन घायल हो गया। इस मामले में विशाल यादव और रोहित उर्फ रोहित बाफला को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था।

श्री अंदासु ने बताया कि तीसरे आरोपी आशु यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित