बारां , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तहत बारां जिले में सोमवार को जिला परिषद सहित जिले की छह पंचायत समितियों में चुनाव के लिए लोक सूचना जारी की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि पहले दिन जिला परिषद के लिए एक और पंचायत समितियों के लिए 19 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम समय सीमा रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित