बारां , अगस्त 22 -- राजस्थान में बारां के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्र में शनिवार को मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

शहर के अस्पताल रोड स्थित डिसेंट पब्लिक स्कूल से रैली का शुभारंभ सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि "बारां जिले की यही पहचान, शत् प्रतिशत हो मतदान" के संकल्प के साथ प्रत्येक मतदाता को नौ सितम्बर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

साइकिल रैली अस्पताल मार्ग से रवाना होकर धर्मादा चौराहा, वार्ड नंबर 43 की कृष्णा कॉलोनी एवं पंजाबी कॉलोनी होते हुए ईदगाह तिराहा पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित