बारां , अक्टूबर 16 -- राजस्थान में बारां में भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना 22 अक्टूबर से शुरु होगा।

यह निर्णय शुक्रवार को कृषि उपज मंडी स्थित किसान भवन में जिलाध्यक्ष अमृत मीणा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई जिला स्तरीय बैठक में लिया गया।

जिला प्रचार प्रमुख बृजमोहन मेहता ने बताया कि बैठक में 17 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर किये गये प्रदर्शन में 17 सूत्रीय मांगों के दिये गये ज्ञापन के संबंध में चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि बैठक में ज्ञापन की कई मांगों के पूर्ण नहीं होने के कारण निर्णय लिया गया कि अब 22 अक्टूबर से भारतीय किसान संघ जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।

धरने में किसानों की खाद, बिजली, नहरी पानी, आपदा राहत, बीमा राशि आदि की समस्याओं की मांग को रखा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित