बारां , अगस्त 27 -- राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पहले दिन तीन नगर निकाय क्षेत्रों में नौ अभ्यर्थियों ने कुल नौ नामांकन पत्र दाखिल किये।
शेष निकायों में एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
निर्वाचन विभाग के अनुसार गुरुवार को नगर परिषद बारां में छह अभ्यर्थियों ने छह नामांकन, मांगरोल नगर पालिका में दो अभ्यर्थियों ने दो नामांकन और छबड़ा नगर पालिका में एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जबकि अंता, अटरू एवं सीसवाली नगर निकाय क्षेत्र में एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
नामांकन प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त तक नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित